Hindi Shayari: Atal Bihari Vajpayee

Hot

Post Top Ad

Showing posts with label Atal Bihari Vajpayee. Show all posts
Showing posts with label Atal Bihari Vajpayee. Show all posts

तन मन हिंदू मेरा परिचय Tan Mann Hindu Mera Parichay Kavita Lyrics - Atal Bihari Vajpayee

May 16, 2024 0

तन मन हिंदू मेरा परिचय Tan Mann Hindu Mera Parichay Kavita Lyrics - Atal Bihari Vajpayee famous poem Deshbhakti Hindi Kavita Kadam Milakar Chalna Hoga
तन मन हिंदू मेरा परिचय Tan Mann Hindu Mera Parichay Kavita Lyrics - Atal Bihari Vajpayee

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जी की देश भक्ति की कवितायेँ बड़ी प्यारी और वीररस से भरी होती हैं। उनमे से दो कविताएं ऐसी हैं, जो केवल राष्ट्रवादी को ही भाती हैं। जब आप उनकी कविता सुनते या पढ़ते हैं तो आपको भारत के पुत्र होने पे गर्व महसूस हो जायेगा।

लेकिन उनकी इन दोनों कविताओं को लेकर विरोधीयों को एलर्जी हो जाती हैं, यहां तक कि पाकिस्तानियों का पारा चढ़ जाता हैं। इनमें से एक कविता है- ‘तन मन हिंदू मेरा परिचय..’

और दूसरी कविता ‘स्वतंत्रता दिवस की पुकार’ - आजादी अभी अधूरी है! अटलजी ने उस वक्त लिखी थी, जब उन्हें उस समय कोई जानता तक नहीं था। यानि तब वो कॉलेज में पढ़ते थे। वो दिन था आजादी का, 15 अगस्त 1947 का दिन। उस दिन देश तो आजाद हो गया था लेकिन अटलजी को जानने वालो का कहना है कि कानपुर में डी. ए. वी. कॉलेज के हॉस्टल में अटलजी बंटवारे से नाखुश निराश बैठे थे। वो अखंड भारत की आजादी चाहते थे, बंटवारे के खिलाफ थे।


पुरे भारत में अटलजी की ये बहुत ही खूबसूरत कवितायेँ पढ़ी और सुनी जाती हैं। हम सभी भारतीयों को अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता "तन मन हिंदू मेरा परिचय" और आज के दिन यानी 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती रूप में याद रखना होगा.



तन-मन हिन्दू मेरा परिचय कविता - अटल बिहारी वाजपेयी


मैं शंकर का वह क्रोधानल कर सकता जगती क्षार-क्षार

डमरू की वह प्रलय-ध्वनि हूं जिसमें नचता भीषण संहार

रणचण्डी की अतृप्त प्यास, मैं दुर्गा का उन्मत्त हास

मैं यम की प्रलयंकर पुकार, जलते मरघट का धुआंधार

फिर अन्तरतम की ज्वाला से, जगती में आग लगा दूं मैं

यदि धधक उठे जल, थल, अम्बर, जड़, चेतन तो कैसा विस्मय?

हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!



मैं आदि पुरुष, निर्भयता का वरदान लिए आया भू पर

पय पीकर सब मरते आए, मैं अमर हुआ लो विष पी कर

अधरों की प्यास बुझाई है, पी कर मैंने वह आग प्रखर

हो जाती दुनिया भस्मसात्, जिसको पल भर में ही छूकर

भय से व्याकुल फिर दुनिया ने प्रारंभ किया मेरा पूजन

मैं नर, नारायण, नीलकंठ बन गया न इस में कुछ संशय

हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!


मैं अखिल विश्व का गुरु महान्, देता विद्या का अमरदान

मैंने दिखलाया मुक्ति-मार्ग, मैंने सिखलाया ब्रह्मज्ञान

मेरे वेदों का ज्ञान अमर, मेरे वेदों की ज्योति प्रखर

मानव के मन का अंधकार, क्या कभी सामने सका ठहर?

मेरा स्वर नभ में घहर-घहर, सागर के जल में छहर-छहर

इस कोने से उस कोने तक, कर सकता जगती सौरभमय

हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!



मैं तेज पुंज, तमलीन जगत में फैलाया मैंने प्रकाश

जगती का रच करके विनाश, कब चाहा है निज का विकास?

शरणागत की रक्षा की है, मैंने अपना जीवन दे कर

विश्वास नहीं यदि आता तो साक्षी है यह इतिहास अमर

यदि आज देहली के खण्डहर, सदियों की निद्रा से जगकर

गुंजार उठे उंचे स्वर से ‘हिन्दू की जय’ तो क्या विस्मय?

हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!


दुनिया के वीराने पथ पर जब-जब नर ने खाई ठोकर

दो आंसू शेष बचा पाया जब-जब मानव सब कुछ खोकर

मैं आया तभी द्रवित हो कर, मैं आया ज्ञानदीप ले कर

भूला-भटका मानव पथ पर चल निकला सोते से जग कर

पथ के आवर्तों से थक कर, जो बैठ गया आधे पथ पर

उस नर को राह दिखाना ही मेरा सदैव का दृढ़ निश्चय

हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!



मैंने छाती का लहू पिला पाले विदेश के क्षुधित लाल

मुझ को मानव में भेद नहीं, मेरा अंतस्थल वर विशाल

जग के ठुकराए लोगों को, लो मेरे घर का खुला द्वार

अपना सब कुछ लुटा चुका, फिर भी अक्षय है धनागार

मेरा हीरा पाकर ज्योतित परकीयों का वह राजमुकुट

यदि इन चरणों पर झुक जाए कल वह किरीट तो क्या विस्मय?

हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!


मैं वीर पुत्र, मेरी जननी के जगती में जौहर अपार

अकबर के पुत्रों से पूछो, क्या याद उन्हें मीना बाजार?

क्या याद उन्हें चित्तौड़ दुर्ग में जलने वाला आग प्रखर?

जब हाय सहस्रों माताएं, तिल-तिल जलकर हो गईं अमर

वह बुझने वाली आग नहीं, रग-रग में उसे समाए हूं

यदि कभी अचानक फूट पड़े विप्लव लेकर तो क्या विस्मय?

हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!



होकर स्वतंत्र मैंने कब चाहा है कर लूं जग को गुलाम?

मैंने तो सदा सिखाया करना अपने मन को गुलाम

गोपाल-राम के नामों पर कब मैंने अत्याचार किए?

कब दुनिया को हिन्दू करने घर-घर में नरसंहार किए?

कब बतलाए काबुल में जा कर कितनी मस्जिद तोड़ीं?

भूभाग नहीं, शत-शत मानव के हृदय जीतने का निश्चय

हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!


मैं एक बिंदु, परिपूर्ण सिन्धु है यह मेरा हिन्दू समाज

मेरा-इसका संबंध अमर, मैं व्यक्ति और यह है समाज

इससे मैंने पाया तन-मन, इससे मैंने पाया जीवन

मेरा तो बस कर्तव्य यही, कर दूं सब कुछ इसके अर्पण

मैं तो समाज की थाती हूं, मैं तो समाज का हूं सेवक

मैं तो समष्टि के लिए व्यष्टि का कर सकता बलिदान अभय

हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय!


तन-मन हिन्दू परिचय कविता - अटल बिहारी वाजपेयी


अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन 🙏


🍁🍁🍁🙏🙏🙏🍁🍁🍁


Tan Mann Hindu Mera Parichay Kavita Lyrics in English


Mai Shankar Ka Vah Krodhaanal
Kar Sakata Jagati Kshaar-Kshaar
Damaru Ki Vah pralay-dhvani hoon
Jisamen nachata bheeshan sanhaar
ranachandee kee atrpt pyaas
main durga ka unmatt haas
main yam kee pralayankar pukaar
jalate maraghat ka dhuaandhaar
phir antaratam kee jvaala se
jagatee mein aag laga doon main
yadi dhadhak uthe jal, thal, ambar, jad
chetan to kaisa vismay?
hindoo tan-man, hindoo jeevan
rag-rag hindoo mera parichay!


main aadi purush, nirbhayata ka
varadaan lie aaya bhoo par
pay peekar sab marate aae
main amar hua lo vish pee kar
adharon kee pyaas bujhaee hai
pee kar mainne vah aag prakhar
ho jaatee duniya bhasmasaat
jisako pal bhar mein hee chhookar
bhay se vyaakul phir duniya ne
praarambh kiya mera poojan
main nar, naaraayan, neelakanth
ban gaya na is mein kuchh sanshay
hindoo tan-man, hindoo jeevan
rag-rag hindoo mera parichay!

main akhil vishv ka guru mahaan
deta vidya ka amaradaan
mainne dikhalaaya mukti-maarg
mainne sikhalaaya brahmagyaan
mere vedon ka gyaan amar
mere vedon kee jyoti prakhar
maanav ke man ka andhakaar
kya kabhee saamane saka thahar?
mera svar nabh mein ghahar-ghahar
saagar ke jal mein chhahar-chhahar
is kone se us kone tak
kar sakata jagatee saurabhamay
hindoo tan-man, hindoo jeevan
rag-rag hindoo mera parichay!


main tej punj, tamaleen jagat mein
phailaaya mainne prakaash
jagatee ka rach karake vinaash
kab chaaha hai nij ka vikaas?
sharanaagat kee raksha kee hai
mainne apana jeevan de kar
vishvaas nahin yadi aata to
saakshee hai yah itihaas amar
yadi aaj dehalee ke khandahar
sadiyon kee nidra se jagakar
gunjaar uthe unche svar se
‘hindoo kee jay’ to kya vismay?
hindoo tan-man, hindoo jeevan
rag-rag hindoo mera parichay!

duniya ke veeraane path par
jab-jab nar ne khaee thokar
do aansoo shesh bacha paaya
jab-jab maanav sab kuchh khokar
main aaya tabhee dravit ho kar
main aaya gyaanadeep le kar
bhoola-bhataka maanav path par
chal nikala sote se jag kar
path ke aavarton se thak kar
jo baith gaya aadhe path par
us nar ko raah dikhaana hee
mera sadaiv ka drdh nishchay
hindoo tan-man, hindoo jeevan
rag-rag hindoo mera parichay!


mainne chhaatee ka lahoo pila
paale videsh ke kshudhit laal
mujh ko maanav mein bhed nahin
mera antasthal var vishaal
jag ke thukarae logon ko
lo mere ghar ka khula dvaar
apana sab kuchh luta chuka
phir bhee akshay hai dhanaagaar
mera heera paakar jyotit
parakeeyon ka vah raajamukut
yadi in charanon par
jhuk jae kal vah kireet to kya vismay?
hindoo tan-man, hindoo jeevan
rag-rag hindoo mera parichay!

main veer putr, meree jananee ke
jagatee mein jauhar apaar
akabar ke putron se poochho
kya yaad unhen meena baajaar?
kya yaad unhen chittaud durg
mein jalane vaala aag prakhar?
jab haay sahasron maataen
til-til jalakar ho gaeen amar
vah bujhane vaalee aag nahin
rag-rag mein use samae hoon
yadi kabhee achaanak phoot pade
viplav lekar to kya vismay?
hindoo tan-man, hindoo jeevan
rag-rag hindoo mera parichay!


hokar svatantr mainne kab
chaaha hai kar loon jag ko gulaam?
mainne to sada sikhaaya
karana apane man ko gulaam
gopaal-raam ke naamon par
kab mainne atyaachaar kie?
kab duniya ko hindoo karane
ghar-ghar mein narasanhaar kie?
kab batalae kaabul mein ja kar
kitanee masjid todeen?
bhoobhaag nahin, shat-shat maanav ke
hrday jeetane ka nishchay
hindoo tan-man, hindoo jeevan
rag-rag hindoo mera parichay!

main ek bindu, paripoorn sindhu hai
yah mera hindoo samaaj
mera-isaka sambandh amar
main vyakti aur yah hai samaaj
isase mainne paaya tan-man
isase mainne paaya jeevan
mera to bas kartavy yahee
kar doon sab kuchh isake arpan
main to samaaj kee thaatee hoon
main to samaaj ka hoon sevak
main to samashti ke lie vyashti ka
kar sakata balidaan abhay
hindoo tan-man, hindoo jeevan
rag-rag hindoo mera parichay!



Tan-Man Hindu Mera Parichay Kavita Ke Bol English Me

Atal bihari vajpayee famous poem, Kadam Milakar Chalna Hoga, Deshbhakti Hindi Kavita, Atal Bihari Vajpayee Hindi Poems, अटल बिहारी वाजपेयी की हिंदी कवितायेँ, Hindu Tan Man, Hindu Jeevan
Read More

क़दम मिला कर चलना होगा | अटल बिहारी वाजपेयी | Kadam Milakar Chalana Hoga Lyrics | Atal Bihari Vajpayee

April 11, 2024 0

क़दम मिला कर चलना होगा | अटल बिहारी वाजपेयी | Kadam Milaakar Chalana Hoga Lyrics | Atal Bihari Vajpayee famous poem Deshbhakti Hindi Kavita जयंती
क़दम मिला कर चलना होगा - अटल बिहारी वाजपेयी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जी की देश भक्ति की कवितायेँ बड़ी प्यारी और वीररस से भरी होती हैं। उनमे से दो कविताएं ऐसी हैं, जो केवल राष्ट्रवादी को ही भाती हैं। जब आप उनकी कविता सुनते या पढ़ते हैं तो आपको भारत के पुत्र होने पे गर्व महसूस हो जायेगा।


लेकिन उनकी इन दोनों कविताओं को लेकर विरोधीयों को एलर्जी हो जाती हैं, यहां तक कि पाकिस्तानियों का पारा चढ़ जाता हैं। इनमें से एक कविता है- ‘तन मन हिंदू मेरा परिचय...’ और दूसरी कविता ‘स्वतंत्रता दिवस की पुकार’ - आजादी अभी अधूरी है! अटलजी ने उस वक्त लिखी थी, जब उन्हें उस समय कोई जानता तक नहीं था। यानि तब वो कॉलेज में पढ़ते थे। वो दिन था आजादी का, 15 अगस्त 1947 का दिन। उस दिन देश तो आजाद हो गया था लेकिन अटलजी को जानने वालो का कहना है कि कानपुर में डी. ए. वी. कॉलेज के हॉस्टल में अटलजी बंटवारे से नाखुश निराश बैठे थे। वो अखंड भारत की आजादी चाहते थे, बंटवारे के खिलाफ थे।


पुरे भारत में अटलजी की ये बहुत ही खूबसूरत कवितायेँ पढ़ी और सुनी जाती हैं। हम सभी भारतीयों को अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता "कदम मिलाकर चलना होगा" और आज के दिन यानी 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती रूप में याद रखना होगा.  Atal bihari vajpayee famous poem, Kadam Milakar Chalna Hoga, Deshbhakti Hindi Kavita



क़दम मिला कर चलना होगा कविता के बोल हिंदी में


बाधाएँ आती हैं आएँ

घिरें प्रलय की घोर घटाएँ,

पावों के नीचे अंगारे,

सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ,

निज हाथों में हँसते-हँसते,

आग लगाकर जलना होगा !

क़दम मिलाकर चलना होगा !!


हास्य-रूदन में, तूफ़ानों में,

अगर असंख्यक बलिदानों में,

उद्यानों में, वीरानों में,

अपमानों में, सम्मानों में,

उन्नत मस्तक, उभरा सीना,

पीड़ाओं में पलना होगा !

क़दम मिलाकर चलना होगा !!



उजियारे में, अंधकार में,

कल कहार में, बीच धार में,

घोर घृणा में, पूत प्यार में,

क्षणिक जीत में, दीर्घ हार में,

जीवन के शत-शत आकर्षक,

अरमानों को ढलना होगा !

क़दम मिलाकर चलना होगा !!


सम्मुख फैला अगर ध्येय पथ,

प्रगति चिरंतन कैसा इति अब,

सुस्मित हर्षित कैसा श्रम श्लथ,

असफल, सफल समान मनोरथ,

सब कुछ देकर कुछ न मांगते,

पावस बनकर ढलना होगा !

क़दम मिलाकर चलना होगा !!


कुछ काँटों से सज्जित जीवन,

प्रखर प्यार से वंचित यौवन,

नीरवता से मुखरित मधुबन,

परहित अर्पित अपना तन-मन,

जीवन को शत-शत आहुति में,

जलना होगा, गलना होगा !

क़दम मिलाकर चलना होगा !!

― अटल बिहारी वाजपेयी


अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन 🙏


🍁🍁🍁🙏🙏🙏🍁🍁🍁


Kadam Milaakar Chalana Hoga Lyrics in English


Baadhayen aati hain aayen

Ghiren pralay ki ghor ghatayen,

Paaon ke neeche angaare,

Sir par barasen yadi jvaalayen,

Nij haathon mein hansate-hansate,

Aag lagaakar jalana hoga !

Qadam milaakar chalana hoga !!


Haasy-roodan mein, toofaanon mein,

Agar asankhyak balidaanon mein,

Udyanon mein, veeranon mein,

Apamaanon mein, sammaanon mein,

Unnat mastak, ubhara seena,

Peedaon mein palana hoga !

Qadam milaakar chalana hoga !!



Ujiyaare mein, andhakaar mein,

Kal kahaar mein, beech dhaar mein,

Ghor ghruna mein, poot pyaar mein,

Kshanik jeet mein, deergh haar mein,

Jeevan ke shat-shat aakarshak,

Aramaanon ko dhalana hoga !

Qadam milaakar chalana hoga !!


Sammukh phaila agar dhyey path,

Pragati chirantan kaisa iti ab,

Susmit harshit kaisa shram shlath,

Asaphal, saphal samaan manorath,

Sab kuchh dekar kuchh na maangate,

Paavas banakar dhalana hoga !

Qadam milaakar chalana hoga !!


Kuchh kaanton se sajjit jeevan,

Prakhar pyaar se vanchit yauvan,

Neeravata se mukharit madhuban,

Parahit arpit apana tan-man,

Jeevan ko shat-shat aahuti mein,

Jalana hoga, galana hoga !

Qadam milaakar chalana hoga !!

― Atal Bihari Vajpayee


Read More

आज़ादी अभी अधूरी है Aazadi Abhi Adhuri Hain Lyrics ― Atal Bihari Vajpayee

December 03, 2023 1
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जी की देश भक्ति की कवितायेँ बड़ी प्यारी और वीररस से भरी होती हैं। उनमे से दो कविताएं ऐसी हैं, जो केवल राष्ट्रवादी को ही भाती हैं। जब आप उनकी कविता सुनते या पढ़ते हैं तो आपको भारत के पुत्र होने पे गर्व महसूस हो जायेगा।

लेकिन उनकी इन दोनों कविताओं को लेकर विरोधीयों को एलर्जी हो जाती हैं, यहां तक कि पाकिस्तानियों का पारा चढ़ जाता हैं। इनमें से एक कविता है- ‘तन मन हिंदू मेरा परिचय..’

और दूसरी कविता अटलजी ने उस वक्त लिखी थी, जब उन्हें उस समय कोई जानता तक नहीं था। यानि तब वो कॉलेज में पढ़ते थे। वो दिन था आजादी का, 15 अगस्त 1947 का दिन। उस दिन देश तो आजाद हो गया था लेकिन अटलजी को जानने वालो का कहना है कि कानपुर में डी. ए. वी. कॉलेज के हॉस्टल में अटलजी बंटवारे से नाखुश निराश बैठे थे। वो अखंड भारत की आजादी चाहते थे, बंटवारे के खिलाफ थे।

उसी समय उन्होंने इस कविता को लिखा हैं - ‘स्वतंत्रता दिवस की पुकार’ - आजादी अभी अधूरी है! ये कविता वीररस से भरी हुयी हैं। पुरे भारत में अटलजी की ये बहुत ही खूबसूरत कवितायेँ पढ़ी और सुनी जाती हैं।  Atal bihari vajpayee famous poem, swatantrata diwas ki pukar, Deshbhakti Hindi Kavita

आज़ादी अभी अधूरी है Aazadi Abhi Adhuri Hain Lyrics - Atal Bihari Vajpayee famous poem, swatantrata diwas ki pukar, Deshbhakti Hindi Kavita आजादी पर्व
आज़ादी अभी अधूरी है Aazadi Abhi Adhuri Hain Lyrics ― Atal Bihari Vajpayee

आज़ादी अभी अधूरी है देश भक्ति कविता के बोल हिंदी में


पन्द्रह अगस्त का दिन कहता-
आज़ादी अभी अधूरी है
सपने सच होने बाक़ी हैं,
राखी की शपथ न पूरी है!!

जिनकी लाशों पर पग धर कर
आजादी भारत में आई
वे अब तक हैं खानाबदोश
ग़म की काली बदली छाई!!

कलकत्ते के फुटपाथों पर
जो आंधी-पानी सहते हैं
उनसे पूछो, पन्द्रह अगस्त
के बारे में क्या कहते हैं!!

हिन्दू के नाते उनका दुख
सुनते यदि तुम्हें लाज आती
तो सीमा के उस पार चलो
सभ्यता जहाँ कुचली जाती!!


इंसान जहाँ बेचा जाता,
ईमान ख़रीदा जाता है
इस्लाम सिसकियाँ भरता है,
डालर मन में मुस्काता है!!

भूखों को गोली नंगों को
हथियार पिन्हाए जाते हैं
सूखे कण्ठों से जेहादी
नारे लगवाए जाते हैं!!

लाहौर, कराची, ढाका पर
मातम की है काली छाया
पख़्तूनों पर, गिलगित पर है
ग़मगीन ग़ुलामी का साया!!

बस इसीलिए तो कहता हूँ
आज़ादी अभी अधूरी है
कैसे उल्लास मनाऊँ मैं?
थोड़े दिन की मजबूरी है!!

दिन दूर नहीं खंडित भारत को
पुनः अखंड बनाएँगे
गिलगित से गारो पर्वत तक
आजादी पर्व मनाएँगे!!

उस स्वर्ण दिवस के लिए
आज से कमर कसें बलिदान करें
जो पाया उसमें खो न जाएँ
जो खोया उसका ध्यान करें!!
― अटल बिहारी वाजपेयी


Aazadi Abhi Adhuri Hain Lyrics in English


Pandrah Agast Ka Din Kahata:
Aazadi Abhi Adhuri hai!
Sapne Sach Hone Baaki Hai,
Rakhi Ki Shapath Na Poori Hai!!

Jinaki Laashon Par Pag Dhar Kar
Aazaadi Bharat Mein Aayi!
Ve Ab Tak Hain Khanabadosh
Gam Ki Kaali Badali Chhai!!

Kalakatte Ke Phutapathon Par Jo
Aandhi-Paani Sahate Hain!
Unse Poochho, Pandrah Agust Ke
Baare Mein Kya Kahate Hain!!

Hindu Ke Naate Unka Dukh
Sunate Yadi Tumhen Laaj Aati!
To Seema Ke Us Paar Chalo
Sabhyata Jahaan Kuchali Jaati!!

insaan Jahaan Becha Jaata,
Emaan Kharida Jaata Hai!
islaam Sisakiya Bharta Hai,
Dalar Man Mein Muskata Hai!!

Bhukhon Ko Goli Nangon Ko
Hathiyaar Pinhaye Jaate Hain!
Sookhe Kanthon Se Jehaadi
Naare Lagavaye Jaate Hain!!


Laahaur, Karaachi, Dhaaka Par
Maatam Ki Hai Kaali Chhaya!
Pakhtoonon Par, Gilagit Par Hai
Gamageen Gulaami Ka Saaya!!

Bas isiliye To Kahata Hoon
Aazaadi Abhi Adhoori hai!
Kaise Ullaas Manaoon Main?
Thode Din Ki Majaburi Hai!!

Din Door Nahin Khandit Bhaarat Ko
Punah Akhand Banayenge!
Gilgit Se Gaaro Parvat Tak
Aazadee Parv Manayenge!!

Us Svarn Divas Ke Liye
Aaj Se Kamar Kasen Balidaan Karen!
Jo Paaya Usmen Kho Na Jayen,
Jo Khoya Usaka Dhyaan Karen!!
― Atal Bihari Vajpayee
Read More

भीड़ में खो जाना Bheed Me Kho Jaana Kavita Lyrics ― Atal Bihari Vajpayee

January 01, 2023 0

Atal Bihari Vajpayee Kavita


भीड़ में खो जाना Bheed Me Kho Jaana Kavita Lyrics - Atal Bihari Vajpayee, यादों में डूब जाना, स्वयं को भूल जाना, Atalji Kavita, Nice Line Said by AtalG
भीड़ में खो जाना Bheed Me Kho Jaana Kavita Lyrics ― Atal Bihari Vajpayee


भीड़ में खो जाना कविता के बोल हिंदी में


भीड़ में खो जाना,

यादों में डूब जाना,

स्वयं को भूल जाना,

अस्तित्व को अर्थ,

जीवन को सुगंध देता हैं.

― अटल बिहारी वाजपेयी

Bheed Me Kho Jaana Kavita Lyrics


Bheed Me Kho Jaana,

Yaadon Me Doob Jaana,

Swayan Ko Bhool Jaana,

Astitwa Ko Arth,

Jeevan Ko Sugandh Deta Hain.

― Atal Bihari Vajpeyee


More Poems Of Atal Bihari Vajpayee :

Read More

गीत नहीं गाता हूं Geet Nahi Gata Hoon Lyrics ― Atal Bihari Vajpayee

April 28, 2020 0
Geet Nahi Gata Hoon Lyrics - Atal Bihari Vajpayee गीत नहीं गाता हूं के बोल हिंदी में बेनकाब चेहरे हैं दाग बड़े गहरे हैं टूटता तिलिस्म आज सच से भय खाता
Geet Nahi Gata Hoon Lyrics - Atal Bihari Vajpayee

गीत नहीं गाता हूं के बोल हिंदी में


बेनकाब चेहरे हैं
दाग बड़े गहरे हैं
टूटता तिलिस्म आज
सच से भय खाता हूं
गीत नहीं गाता हूं ~~~

लगी कुछ ऐसी नज़र
बिखरा शीशे सा शहर
अपनों के मेले में
मीत नहीं पाता हूं
गीत नहीं गाता हूं~~~

पीठ मे छुरी सा चांद
राहू गया रेखा फांद
मुक्ति के क्षणों में
बार बार बंध जाता हूं
गीत नहीं गाता हूं~~~

― अटल बिहारी वाजपेयी


Geet Nahi Gata Hoon Lyrics In English


Benakab chehare hain, 
Daag bade gahare hain
Tootata tilism aaj
Sach se bhay khaata hoon
Geet nahi gata hoon~~~

Lagi kuchh aisi nazar
Bikhara sheeshe sa shahar
Apano ke mele mein
Meet nahin pata hoon
Geet nahi gata hoon~~~

Pith me chhuri sa chand
Rahu gaya rekha phand
Mukti ke kshano mein
Baar baar bandh jaata hoon
Geet nahi gata hoon~~~

― Atal Bihari Vajpayee
Read More

हार नहीं मानूंगा Haar Nahi Manunga Rar Nahi Thanunga Lyrics ― Atal Bihari Vajpayee

April 27, 2020 0
हार नहीं मानूँगा रार नहीं ठानूँगा - अटल बिहारी वाजपेयी गीत नया गाता हूं के बोल हिंदी में Haar nahi manunga rar nahi thanunga Lyrics In English
हार नहीं मानूँगा रार नहीं ठानूँगा - अटल बिहारी वाजपेयी

गीत नया गाता हूं के बोल हिंदी में


टूटे हुए तारों से फूटे बासंती स्वर
पत्थर की छाती मे उग आया नव अंकुर
झरे सब पीले पात कोयल की कुहुक रात
प्राची में अरुणिम की रेख देख पता हूं
गीत नया गाता हूं ~~~

टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी
अन्तर की चीर व्यथा पलकों पर ठिठकी
हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा
काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं
गीत नया गाता हूं ~~~
― अटल बिहारी वाजपेयी

Geet Naya Gata Hoon Lyrics In English

Toote hue taaron se phute basanti swar
Patthar ki chhati me oog aaya nav ankur
Jhare sab pile paat koyal ki kuhuk raat
Prachi mein arunim ki rekh dekh pata hoon
Geet naya gata hoon ~~~

Toote hue sapnon ki kaun sune sisaki
Antar ki cheer vyatha palakon par thithaki
Haar nahi manunga rar nahi thanunga
Kaal ke kapal pe likhata mitata hoon
Geet naya gata hoon ~~~
― Atal Bihari Vajpayee
Read More

आओ फिर से दिया जलाएँ Aao Phir Se Diya Jalayen Lyrics ― Atal Bihari Vajpayee

April 04, 2020 0

Aao Phir Se Diya Jalayen Lyrics आओ फिर से दिया जलाएँ लिरिक्स, Atal Bihari Vajpayee Poems Aao Phir Se Diya Jalayen Lyrics बुझी हुई बाती सुलगाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ, Atalji Ki Famous Kavita, आने वाला कल न भुलाएँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ Aao Phir Se Diya Jalayen Lyrics ― Atal Bihari Vajpayee

आओ फिर से दिया जलाएँ लिरिक्स


आओ फिर से दिया जलाएँ
भरी दुपहरी में अंधियारा
सूरज परछाई से हारा
अंतरतम का नेह निचोड़ें
बुझी हुई बाती सुलगाएँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ

हम पड़ाव को समझे मंज़िल
लक्ष्य हुआ आंखों से ओझल
वर्तमान के मोहजाल में
आने वाला कल न भुलाएँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ।

आहुति बाकी यज्ञ अधूरा
अपनों के विघ्नों ने घेरा
अंतिम जय का वज़्र बनाने
नव दधीचि हड्डियां गलाएँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ
― अटल बिहारी वाजपेयी



Aao Phir Se Diya Jalayen Lyrics in English


Aao phir se diya jalayen
Bhari dupahari mein andhiyaara
Sooraj parachhai se haara
Antaratam ka neh nichode
Bujhi hui baati sulagaen.
Aao phir se diya jalayen

Ham padaav ko samajhe manzil
Laksh hua aankhon se ojhal
Vartmaan ke mohajaal mein
Aane vaala kal na bhulayen.
Aao phir se diya jalayen.

Aahuti baaki yagy adhoora
Apano ke vighno ne ghera
Antim jay ka vazr banaane
Nav dadhichi haddiya galayen.
Aao phir se diya jalayen
― Atal Bihari Vajpayee
Read More

Post Top Ad